आम्रपाली दुबे को निरहुआ ने किया बेहोश,
भोजपुरी सिनेमा (Bhojpuri Cinema) की क्वीन कहे जाने वालीं एक्ट्रेस आम्रपाली दुबे (Amrapali Dubey) यूट्यूब पर सनसनी मचाती हैं. फिल्मों और गानों के साथ-साथ सोशल मीडिया पर भी उनकी पॉपुलैरिटी कम नहीं है. आम्रपाली दुबे के वीडियो को वायरल होने में जरा भी वक्त नहीं लगता. भोजपुरी सुपरस्टार दिनेश लाल यादव उर्फ निरहुआ (Nirahua) के साथ अक्सर एक्ट्रेस के मजेदार वीडियो सामने आते हैं. आम्रपाली और निरहुआ आए दिन मोबाइल ऐप के जरिए कोई न कोई वीडियो अपलोड करते हैं, जिसमें इनकी केमिस्ट्री साफ देखी जा सकती हैं. हाल ही में 'निरहुआ हिंदुस्तानी 3 (Nirahua Hindustani 3)' के अभिनेता दिनेश लाल यादव (Dinesh Lal Yadav) का एक वीडियो सामने आया है, जिसमें वह आम्रपाली दुबे से कुछ ऐसा कह जाते हैं कि बातें सुन वह बेहोश हो जाती हैं.
Comments
Post a Comment