Avengers: फैन्स का क्रेज आउट ऑफ कंट्रोल, सुबह 3 बजे रखा शो

इस बार सुपरहीरोज का विलेन थेनस संग महासंग्राम देखने के लिए फैन्स की बेचैनी चर्म पर है. यही नहीं जब से मार्वल स्टूडियोज के फैन्स को जब से पता चला है कि इस बार उनके कई सुपरहीरोज का अंत होने वाला है तो इस बात को लेकर भी उनका एक्साइटमेंट दोगुना हो गया है. इसके चलते यूएस में इस फिल्म के शोज के टाइमिंग स्लॉट में सुबह 3 बजे का शो भी रखा गया है और इस शो के लिए भी जमकर एडवांस बुकिंग हो रही है.


रिपोट्स की मानें तो इस फिल्म की एडवांस बुकिंग 16 मार्च से ही शुरू हो गई थी. ऑनलाइन टिकट वेबसाइट Fandango के की रिपोर्ट के मुताबिक इस फिल्म की प्री-सेल टिकट रिकॉर्ड ने मार्वल की पहले रिलीज हुईं 7 सुपरहीरो बेस्ड फिल्मों के रिकॉर्ड तोड़ दिए हैं. लेटेस्ट रिपोर्ट की बात करें तो अमेरिका में एवेंजर्स इनफिनिटी वॉर के 1000 से भी ज्यादा शोज सोल्ड हो चुके हैं.


इस फिल्म के लिए फैन्स की दीवानगी को देखते हुए कई थि‍एटर ऑनर्स ने इस फिल्म के लिए शोज की संख्या बढ़ाने का फैसला किया है. क्योंकि जितनी तेजी से इस फिल्म के लिए एडवांस बुकिंग हो रही है उसे देखकर थि‍एटर मालिक हैरान हैं. एडवांस बुकिंग के आंकड़े के सामने फिल्म के पहले तय हुए शोज की संख्या और बढ़ा दी गई है. जिसमें कि सुबह 3 बजे का शो भी शामिल है. शुक्रवार की सुबह न्यूयॉर्क में इस मॉर्निंग शो को शामिल किया है. ऐस सिनेमा की हिस्ट्री में शायद पहली बार होने जा रहा है


हॉलीवुड की सबसे बड़ी ब्लॉकबस्टर में शामिल सुपरहीरो फिल्म ब्लैक पैंथर का रिकॉर्ड एवेंजर्स ने चंद घंटों में ही तोड़ दिया. फरवरी में रिलीज हुई ब्लैक पैंथर टिकट वेबसाइट Fandango की प्री सेल में सबसे टॉप पर थी. इस फिल्म की प्री सेल से दोगुनी एडवांस बुकिंग करने वाली एवेंजर्स अब टॉप पर है. इस फिल्म ने ब्लैक पैंथर की प्री सेल का रिकॉर्ड 6 घंटों में ही तोड़ दिया.


एवेंजर्स की दुनियाभर में फैन फोलोविंग देखकर इस बात की उम्मीद जताई जा रही है कि ये फिल्म दुनिया में अब तक की सबसे बड़ी ओपनर बन सकती है. इससे पहले सुपरहीरो फिल्म Star Wars: The Force Awakens इस रिकॉर्ड पर कायम है.

Comments